Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024 : बस्तर सीट से उतरे मैदान पर इस पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन रद्द...जानें मामला

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024 : बस्तर सीट से उतरे मैदान पर इस पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन रद्द...जानें मामला
X

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024 : बस्तर सीट से उतरे मैदान पर इस पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन रद्द…जानें मामला

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024 : रायपुर: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 11 नामांकन सही पाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

https://asiannewsbharat.com/2024/03/29/bilaspur-news-

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024 : नामांकन पत्रों की समीक्षा के बाद बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन के लिए अब 11 आवेदक ही बचे हैं। प्रथम चरण के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा।

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय साक्षर पार्टी से बस्तर के चुनावी मैदान में उतरे राजाराम नाग का नामांकन रद्द कर दिया गया है। हालांकि अभी ये बात सामने नहीं आई है कि राजाराम नाग का नामांकन क्यों हुआ है। वहीं, राजाराम नाग का नामांकन रद्द होने के बाद बस्तर के चुनावी मैदान में अब सिर्फ 11 ही प्रत्यासी बचे है

अधिकारी रीना कंगाले ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। द्वितीय चरण अंतर्गत महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिये अभी तक किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019