Chhattisgarh Legislative Assembly Budget session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। यह नए भवन में पहला सत्र है। अपने 49 मिनट के संबोधन में डेका ने साय सरकार के साथ मोदी सरकार की छत्तीसगढ़ में चल रही योजनाओं का बखान किया। अभिभाषण पूरा होने पर वंदे मातरम और राष्ट्रीय गान का प्रसारण हुआ।
Chhattisgarh Legislative Assembly Budget session: राज्यपाल ने अपने अभिभाषण बताया कि सरगुजा में कर्क रेखा गुजरने वाले स्थान पर शोध शाला स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा नवारायपुर के विकास और नवाचार की भी जिक्र किया। इस पूरे संबोधन के दौरान विपक्ष की ओर से कोई टीका टिप्पणी नहीं हुई। डेका ने बिना रोक टोक के भाषण पूरा किया। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 25 फरवरी को होगी।
Chhattisgarh Legislative Assembly Budget session: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पटल पर रखा राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण,सकल घरेलू उत्पाद में 11.57% वृद्धि का अनुमान
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज विधानसभा में राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 वर्ष और अविभाज्य मप्र विधानसभा के भी इतिहास में पहली बार आर्थिक सर्वेक्षण बजट सत्र के पहले दिन पेश किया गया।
वर्ष 25-26 की वित्तीय व्यवस्था उपलब्धियों पर पेश सर्वैक्षण में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद जीएसडीपी 631291 करोड़ का अनुमानित किया गया है। वहीं उद्योग क्षेत्र में यह 270449 करोड़ आंका गया है। इस तरह से 24-25 के मुकाबले जीएसडीपी में 11.57% वृद्धि अनुमान है।
सत्र अवधि में विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति के बैठक में प्रस्तावित विषयों को अनुमोदन किया गया। जिसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखा। जिसके बाद आसंदी ने मंगलवार सुबह 11 बजे तक सत्र स्थागित करने की घोषणा की।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


