Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ हाई वोल्टेज ड्रामा: हाई टेंशन लाइन के तार पर चढ़ा युवक, लोगों की सांसें अटकी, दिल दहला देने वाला वीडियो देखें…

जांजगीर-चांपा (प्रशांत सिंह) - छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक ने हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़कर हड़कंप मचा दिया। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के मेउ भाठा रसोटा गांव की है, जहां युवक टावर पर चढ़कर तारों के बीच पहुंच गया।
जब लोगों को इस घटना का पता चला, तो वे बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए, और युवक का ड्रामा देखने लगे। स्थिति गंभीर होते देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि, टावर की लाइन बंद होने के कारण युवक करंट की चपेट में नहीं आया और उसकी जान बच गई।
युवक टावर पर करीब एक घंटे से तारों के बीच चला रहा है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस और स्थानीय लोग लगातार युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
Next Story


