Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ बजट 2025-26: रायपुर के लिए बड़ी घोषणाएं...

छत्तीसगढ़ बजट 2025-26: रायपुर के लिए बड़ी घोषणाएं...
X

छत्तीसगढ़ बजट 2025-26: रायपुर के लिए बड़ी घोषणाएं…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के आम बजट 2025-26 में रायपुर जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। नवा रायपुर में 200 करोड़ रुपए की लागत से एक प्रतिष्ठित डेस्टिनेशन और वेलनेस-वाइल्डलाइफ-वाटर टूरिस्ट सुविधा विकसित करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, प्लग एंड प्ले ऑफिस स्पेस और कमर्शियल ऑफिस कॉम्प्लेक्स के लिए 156 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के उन्नयन, संचालन और संधारण के लिए 40 करोड़, ई-बस सेवा के लिए 10 करोड़, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 20 करोड़, साइंस सिटी स्थापना के लिए 37 करोड़, पुस्तकालय निर्माण के लिए 20 करोड़ और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में उन्नत कार्डियक संस्थान के आधुनिकीकरण के लिए 10 करोड़ और एमआरआई-सीटी स्कैन मशीन खरीदी के लिए 35 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरोना में 100 बिस्तरों के नए अस्पताल के लिए बजट रखा गया है। वहीं, गरीब नि:संतान दंपत्तियों के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज में आईवीएफ सुविधा हेतु 10 करोड़ और कैंसर विभाग सहित अन्य विभागों में स्वास्थ्य उपकरणों की खरीदी के लिए 20 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

इसके अलावा, रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की एकीकृत खाद और औषधि प्रयोगशाला की स्थापना के लिए 47 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राजधानी क्षेत्रीय कार्यालय (SCR) सेटअप और सर्वेक्षण के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है, जिसमें रायपुर-दुर्ग मेट्रो लाइन का सर्वेक्षण भी शामिल है। नवा रायपुर में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मेडिकल संस्थान के लिए 100 एकड़ में मेडिसिटी और 100 एकड़ में एडुसिटी विकसित करने की भी योजना है। साथ ही, राष्ट्रीय शहरी प्रबंधन संस्थान की स्थापना और चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय के लिए रियायती दर पर भूमि आवंटन का भी बजटीय प्रावधान किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019