Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh Assembly Winter Session: वंदेमातरम् को लेकर होगी चर्चा, नशा तस्करी पर चंद्राकर के सवालों का जवाब देंगे गृहमंत्री विजय शर्मा

Chhattisgarh Assembly Winter Session: वंदेमातरम् को लेकर होगी चर्चा, नशा तस्करी पर चंद्राकर के सवालों का जवाब देंगे गृहमंत्री विजय शर्मा
X

Chhattisgarh Assembly Winter Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्य के प्रतिभावान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि नहीं दिए जाने का मुद्दा गूंजेगा। वहीं सदन में वंदेमातरम् को लेकर भी चर्चा के साथ ही याचिकाओं की प्रस्तुति, शासकीय विधि विधेयक कार्य पर मंथन किया जायेगा।

Chhattisgarh Assembly Winter Session: इसके अलावा अजय चंद्राकर प्रदेश में नशीली पदार्थों की तस्करी घटनाओं को लेकर डिप्टी सीएम शर्मा का ध्यान आकर्षित करेंगे। सत्र में प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप सवालों के जवाब देंगे। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देंगे।

Chhattisgarh Assembly Winter Session: इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन पत्रों को पटल पर रखेंगे। इसके साथ ही लखेश्वर बघेल ध्यानाकर्षण में मक्का खरीदी में अनियमितता का मुद्दा उठाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019