Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh Assembly Winter Session: विधानसभा में नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सत्यमेव जयते की तख्ती लेकर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

Asian News
Chhattisgarh Assembly Winter Session: विधानसभा में नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सत्यमेव जयते की तख्ती लेकर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष
X

Chhattisgarh Assembly Winter Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथे दिन की सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सत्र शुरु होने से पहले कांग्रेस नेताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में विरोध जताया। कांग्रेसियों ने हाथों में सत्यमेव जयते की तख्ती लेकर सदन में प्रवेश किया। इनमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित सभी विपक्षी विधायक तख्ती लेकर पहुंचे थे।

Chhattisgarh Assembly Winter Session: कांग्रेस विधायकों के पोस्टर प्रदर्शन को लेकर शीतकालीन सत्र के चौथे सदन की शुरुआत में ही जमकर हंगामा हुआ। इस वजह से सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। सदन में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ गांधी परिवार और अडाणी के दलालों चाटूकारों हाय हाय के नारे लगाए। अध्यक्ष रमन सिंह ने सदन में बैनर पोस्टर प्रदर्शन न करने की व्यवस्था दी। कांग्रेस के विधायकों को बाहर उतार कर आने कहा लेकिन विपक्षी विधायकों ने ऐसा नहीं किया।

Chhattisgarh Assembly Winter Session: राज्य के प्रतिभावान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि नहीं दिए जाने का मुद्दा गूंजेगा। वहीं सदन में वंदेमातरम् को लेकर भी चर्चा के साथ ही याचिकाओं की प्रस्तुति, शासकीय विधि विधेयक कार्य पर मंथन किया जायेगा।

Chhattisgarh Assembly Winter Session: इसके अलावा अजय चंद्राकर प्रदेश में नशीली पदार्थों की तस्करी घटनाओं को लेकर डिप्टी सीएम शर्मा का ध्यान आकर्षित करेंगे। सत्र में प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप सवालों के जवाब देंगे। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देंगे। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन पत्रों को पटल पर रखेंगे। इसके साथ ही लखेश्वर बघेल ध्यानाकर्षण में मक्का खरीदी में अनियमितता का मुद्दा उठाएंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019