Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
Chhattisagrh Coal Scam : एसीबी ने कोर्ट में पेश किया 2000 हजार पन्नों का पूरक चालान

Chhattisagrh Coal Scam : एसीबी ने कोर्ट में पेश किया 2000 हजार पन्नों का पूरक चालान
Chhattisagrh Coal Scam : एसीबी ने कोर्ट में पेश किया 2000 हजार पन्नों का पूरक चालान
Chhattisagrh Coal Scam : छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाले में आज एसीबी ने रायपुर की विशेष अदालत में लगभग 2,000 पन्नों का पूरक चालान पेश किया। यह चालान अवैध कोल लेवी वसूली के मामले में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2024 के अंतर्गत है, जिसमें दो आरोपी, मनीष उपाध्याय और रजनीकांत तिवारी, शामिल हैं
आरोप और धाराएँ:
चालान में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादंवि) की धारा 120बी (साजिश), 384 (जबरन वसूली), 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए, 12 के तहत कार्रवाई की गई है
यह मामला कांग्रेस शासनकाल में हुए 450 करोड़ रुपये के कोल लेवी वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है, और इसकी जांच एसीबी द्वारा की जा रही है

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले में विशेष जांच दल (ACB-EOW) ने आज (गुरुवार) को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में दो आरोपी मनीष उपाध्याय और रजनीकांत तिवारी के खिलाफ पूरक चालान पेश किया. इस चालान में 2000 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट, 25 पन्नों की सारांश और एक पेन ड्राइव शामिल है
Next Story


