साइबर फ्रॉड में 429 करोड़ रुपये की ठगी, चीन और थाईलैंड कनेक्शन का खुलासा
साइबर फ्रॉड में 429 करोड़ रुपये की ठगी, चीन और थाईलैंड कनेक्शन का खुलासा
रायपुर : रायपुर में राजधानी पुलिस ने साइबर फ्रॉडमामले में बड़ी कार्रवाई की है। रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने 429 करोड़ रुपये की ठगी की रकम चीन और थाईलैंड भेजी। यह पहली बार है जब साइबर फ्रॉड के मामले में चीन और थाईलैंड का कनेक्शन सामने आया है।
ठगी की रकम और गिरफ्तारी:
पुलिस ने इस मामले में दो दिन पहले आरोपी पवन कुमार और गगनदीप विकासपुरी को गिरफ्तार किया।
इस ठगी की रकम करीब 429 करोड़ रुपये पाई गई है, जो आरोपियों ने चीन और थाईलैंड भेजी।
पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों की जांच की, जिसमें यह रकम बरामद हुई।
गिरफ्तारी और जब्ती:
गिरफ्तार आरोपियों के पास से फर्जी कंपनी के दस्तावेज, फॉरेक्स ट्रेडिंग बैंक खाता और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
दो अन्य आरोपियों संदीप रात्रा और राजवीर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।