Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chauhan : पठानों से कहना, चौहान आ रहा है.... अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, डायलॉग ने मचाया बवाल

Asian News
Chauhan : पठानों से कहना, चौहान आ रहा है.... अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, डायलॉग ने मचाया बवाल
X

Chauhan : पठानों से कहना, चौहान आ रहा है…. अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, डायलॉग ने मचाया बवाल

Chauhan : मुंबई : बॉलीवुड के दबंग स्टार अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज हो गया है। वीडियो में अजय का इंटेंस अवतार, तनावपूर्ण कश्मीर बैकग्राउंड और दमदार डायलॉग्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

Chauhan : कश्मीर की वादियों में सेट एक्शन थ्रिलर

फर्स्ट लुक वीडियो की शुरुआत कश्मीर की वादियों, पत्थरबाजी और सुरक्षा बलों की तैनाती से होती है। वीडियो में अजय देवगन की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वे कहते हैं, “गलती हमारी नहीं थी, ऑर्डर्स ऊपर से आए थे।” वीडियो का सबसे चर्चित हिस्सा अजय का वो दमदार डायलॉग है “पठानों से कहना, चौहान आ रहा है।”

Chauhan : एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मिश्रण

वीडियो में टियर गैस, पानी की बौछार और हालात को काबू में करने के दृश्य दिखाए गए हैं। अजय देवगन सेना की वर्दी में स्वैग के साथ नजर आते हैं। वे जैकेट उतारते, रिवॉल्वर निकालते और मास्क लगाते हुए दिखाई देते हैं। फर्स्ट लुक से साफ है कि फिल्म सिर्फ एक्शन पर नहीं, बल्कि मजबूत कहानी और इमोशनल पहलुओं पर भी फोकस करेगी।

Chauhan : बड़ी स्टारकास्ट और निर्देशन

फिल्म का निर्देशन नीरज यादव ने किया है। यह जियो स्टूडियोज और आनंद एल राय के साथ अजय देवगन की पहली फिल्म है। टीजर रिलीज होते ही दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता बढ़ गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019