Chardham Yatra : जैसे-जैसे चारधाम यात्रा जोर पकड़ रही है, वैसे ही दुर्घटनाओं में भी इजाफा हुआ हैं

Chardham Yatra
Chardham Yatra
Chardham Yatra
श्रीनगर, मुकेश बछेती
Chardham Yatra : उत्तराखंड में जैसे-जैसे चारधाम यात्रा जोर पकड़ रही है, वैसे ही दुर्घटनाओं की संख्या में भी तेजी के साथ बढ़ोत्तरी हो रही है। ताजा घटना क्रम आज का है आज राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर कौड़ियाला के समीप यात्रियों से भरी बस के ब्रेक फेल हो गए।
Chardham Yatra : चालक की सूझबूझ के चलते बस सड़क पर ही पलट गई। वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों को उपचार के लिए ऋषिकेश हॉस्पिटल के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बाकी सभी यात्रियों को ट्रक के माध्यम से ऋषिकेश भेजा।
Chardham Yatra
बस में कुल 28 लोग सवार थे। घटनाक्रम के अनुसार तेलंगाना से चारधाम यात्रा कर वापस अपने गृह राज्य जाने के दौरान बदरीनाथ ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर अचानक कौड़ियाला के समीप यात्रियों से भरी हुई बस के ब्रेक फेल हो गए।
Sukma Breaking : घर में नक्सलियों द्वारा रखे गए आईईडी ब्लास्ट से महिला के घायल होने का मामला…
जिसके चलते पूरी बस में चीख पुकार मच गई। जैसे तैसे वाहन चालक ने किसी तरह बस पर काबू पाया, लेकिन तब भी बस बीच सड़क पर पलट गई. इससे बस में सवार 28 यात्रियों में से 6 यात्री घायल हो गए. सभी घायल यात्री तेलंगाना के वारंगल के हैं


