Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chardham Yatra Schedule 2025: कल से शुरु होगी चारधाम यात्रा, जानें कब, कहां, पहुंचेगा श्रद्धालुओं का जत्था, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

Chardham Yatra Schedule 2025
X

Chardham Yatra Schedule 2025

Chardham Yatra Schedule 2025: देहरादून: देहरादून से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा 2025 का शुभारंभ अक्षय तृतीया, यानी 30 अप्रैल को होगा और यह 6 नवंबर तक चलेगी। इस पवित्र यात्रा के लिए अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। 29 अप्रैल को मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी, जो भैरो घाटी में रात्रि विश्राम के बाद 30 अप्रैल को सुबह 9 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी।

Chardham Yatra Schedule 2025: इसके साथ ही यात्रा का विधिवत आगाज होगा। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को क्रमशः सुबह 10:30 बजे और 11:55 बजे खुलेंगे, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को सुबह 7:00 बजे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह 6:00 बजे खुलेंगे। कपाट बंद होने की तिथियां इस प्रकार हैं: गंगोत्री 22 अक्टूबर, यमुनोत्री और केदारनाथ 23 अक्टूबर, तथा बद्रीनाथ 6 नवंबर 2025।

Chardham Yatra Schedule 2025: हर साल लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड के इन पवित्र धामों के दर्शन के लिए देशभर से आते हैं। यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए परिवहन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें वाहन संचालन और चालकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश शामिल हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019