Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़, रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों ने तोड़ा रिकॉर्ड...

Dev Verma
Chardham Yaatra
X

Chardham Yaatra

नई दिल्ली: Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा के लिए इस बार अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। महज 10 दिनों में ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख को पार कर गया है। पर्यटन विभाग द्वारा 20 मार्च से शुरू की गई पंजीकरण प्रक्रिया में केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.29 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी, जिसके बाद 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन होंगे।

Chardham Yatra 2025: यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से
30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा का शुभारंभ होगा। वहीं, केदारनाथ के कपाट 2 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बदरीनाथ के लिए 3.02 लाख, गंगोत्री के लिए 1.85 लाख और यमुनोत्री के लिए 1.79 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

Chardham Yatra 2025: ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार 60 प्रतिशत ऑनलाइन और 40 प्रतिशत ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश और यात्रा मार्गों पर विशेष केंद्र स्थापित किए जाएंगे। चारधाम यात्रा के प्रति बढ़ती भीड़ से इस बार रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह आंकड़ा दर्शाता है कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह और विश्वास बहुत बढ़ चुका है, जिससे यात्रा को लेकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019