Char Dham Yatra 2024 Updates : उत्तरकाशी में क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से बिगड़े हालात...वीडियो वायरल

Char Dham Yatra 2024 Updates
Char Dham Yatra 2024 Updates
Char Dham Yatra 2024 Updates : गंगोत्री राजमार्ग में जाम से जूझते श्रद्धालुओं के बाद तीर्थ पुरोहितों ने भी काटा हंगामा ।।
विनीत कंसवाल उत्तरकाशी
Char Dham Yatra 2024 Updates : रात भर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह जगह लगा रहा जाम।।पलिस का वन वे ट्रैफिक सिस्टम फेल, श्रद्धालु काट रहे हंगामा।।
Char Dham Yatra 2024 Updates : उत्तरकाशी 14, मई। यमुनोत्री धाम के बाद गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्था भी बुरी तरह से चरमरा गई। ट्रैफिक जाम से श्रद्धालुओं के हालात में इतने खराब हो गए कि यात्री अपने होटलों तक भी नहीं पहुंच पा रहे
Char Dham Yatra 2024 Updates : जाम से जूझते श्रद्धालुओं को 22 घंटों से गाड़ियों में बैठने को मजबुर होना पड़ा है।के दिन तो धरासू, उत्तरकाशी, नैताला, भटवाड़ी, गंगनानी, डबरानी, सोन गाड़ ,सुक्की टॉप , झाला में लगे तकरीबन तक 60 किलोमीटर लम्बे जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक कंट्रोल
करने के लिए वन वे सिस्टम शुरू किया था । यात्रियों ने सोमवार सुबह से शाम तक मार्ग खुलने इंतजार करते रहे अंत में श्रद्धालुओं का सब्र का बांध टूट गया आक्रोर्षित होकर सरकार पर बरस पड़े “उत्तराखंड सरकार हाई -हाई के नारेबाजी” करते हुए जमकर हंगामा काटा है।
चार धाम यात्रा में आए यात्री। बीआरओ की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल जगह-जगह सड़कों पर है गड्डे है?
इधर मंगलवार सुबह गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने धाम में दो दिनों से छाये सन्नाटा से शासन- प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया है ।
गंगोत्री तीर्थ पुरोहित अशोक सेमवाल एवं राजेश सेमवाल ने बताया कि सोमवार दोपहर के बाद मंगलवार सुबह तक गंगोत्री धाम में सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां मंदिर की बात करे या घाटों या होटलों की तो पूरे गंगोत्री धाम में सन्नाटा पसरा हुआ है।
उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा जो भी इंतजाम किया जा रहा वह प्रयाप्त नहीं सीमा सड़क संगठन ने भी इस बार यात्रा सीजन के पूर्व कोई कार्य नहीं किया इन दिनों दिखावा के लिए राजमार्ग पर जगह जगह पत्थर मिट्टी के ढेर जाम का सबब बन रहा है।


