Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2024 : चार धाम यात्रा में उमड़ा यात्रियों का सैलाब, जिलाधिकारी सहित सड़क पर उतरा पूरा प्रशाशन....वीडियो

Uma Verma
Char Dham Yatra 2024
X

Char Dham Yatra 2024

Char Dham Yatra 2024 : विकासनगर: चार धाम यात्रा में क्षमता से कहीं ज्यादा यात्री पहुंचने से यात्रा मार्ग जाम हों चुके है।ऐसे में प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।

Char Dham Yatra 2024 : यमनोत्री व गंगोत्री धाम पूरा पैक हों चुका है जिसके चलते बड़ी संख्या में यात्रियों को पिछले दो दिनों से विकासनगर के हरबर्टपुर बस अड्डे पर रोका जा रहा है , इससे भी जब बात नहीं बनी तो प्रशाशन ने यात्रियों को नयागांव पेलियो सहित कई स्थानों पर स्टॉपेज बनाकर रोकना शुरू कर दिया है। यात्रा मार्ग की क्षमता को देखते हुए धीरे-धीरे यात्रियों को आगे रवाना किया जा रहा है।

Sukma Breaking : नक्सलियों के दण्डकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने जारी किया प्रेस नोट

Char Dham Yatra 2024 : सरकारी बिल्डिंगों को यात्रियों के रुकने के लिए खोल दिया गया है, जहां यात्रियों के खाने पीने की व्यवस्था का ध्यान भी रखा जा रहा है। ऐसे में डगमगाती व्यवस्थाओं के चलते यात्री अपना आपा खोकर प्रशाशन पर भड़कते भी नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद बिगड़ते हालात को काबू करने के लिए प्रशासन के आला अधिकारी भी सड़क पर उतर आए हैं।

Rashifal Today 16 May 2024 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…पढ़े दैनिक राशिफल

व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी देहरादून, गढ़वाल कमिश्नर, आईजी गढ़वाल, एसएसपी देहरादून सहित पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी यात्रा मार्ग पर जगह-जगह व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उन्हें दुरुस्त करते नजर आए ।प्रशासन के आला अधिकारियों की टीम ने हरबर्टपुर में नवनिर्मित बस अड्डे की बिल्डिंग मे पहुंचकर यहाँ रुके हुए यात्रियों का हाल-चाल भी जाना।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019