Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Police SI Recruitment 2026 के फिजिकल टेस्ट शेड्यूल में बदलाव, नया एडमिड कार्ड करना हाेगा डाउनलोड, नई तारीखें जारी

Asian News
UP Police SI Recruitment 2026 के फिजिकल टेस्ट शेड्यूल में बदलाव, नया एडमिड कार्ड करना हाेगा डाउनलोड, नई तारीखें जारी
X

UP Police SI Recruitment 2026 के फिजिकल टेस्ट शेड्यूल में बदलाव, नया एडमिड कार्ड करना हाेगा डाउनलोड, नई तारीखें जारी

UP Police SI Recruitment 2026 : लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2026 के फिजिकल टेस्ट (PET) शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। भारी बारिश को देखते हुए अब परीक्षा 1 और 2 जुलाई को आयोजित होगी।

UP Police SI Recruitment 2026 : नए शेड्यूल के अनुसार PET

पहले 29 और 30 जून को होने वाला फिजिकल टेस्ट अब 1 और 2 जुलाई को होगा। बोर्ड ने भारी बारिश के कारण यह बदलाव किया है।

UP Police SI Recruitment 2026 : सभी कैंडिडेट्स का केंद्र बदला

UPPRPB ने परीक्षा केंद्र भी बदल दिया है। पहले 29 जून को गोरखपुर पुलिस लाइन में टेस्ट प्रस्तावित था, लेकिन अब सभी कैंडिडेट्स का फिजिकल टेस्ट लखनऊ पीएससी मैदान में होगा।

UP Police SI Recruitment 2026 : नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा

बदलाव के कारण सभी अभ्यर्थियों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तारीख पर समय से पहुंचें।

UP Police SI Recruitment 2026 : 4543 पदों पर हो रही भर्ती

UP Police SI भर्ती 2026 के तहत 4543 पदों पर भर्ती की जा रही है। लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की जा रही है।

UP Police SI Recruitment 2025 : PET में कितनी दौड़ लगानी होगी

पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019