Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

कनाडा में सत्ता परिवर्तन: मार्क कार्नी बने प्रधानमंत्री, भारतीय मूल की अनीता आनंद और कमल खेड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी...

कनाडा में सत्ता परिवर्तन: मार्क कार्नी बने प्रधानमंत्री, भारतीय मूल की अनीता आनंद और कमल खेड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी...
X

कनाडा में सत्ता परिवर्तन: मार्क कार्नी बने प्रधानमंत्री, भारतीय मूल की अनीता आनंद और कमल खेड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी…

कनाडा : कनाडा में सरकार बदल गई है। लिबरल पार्टी के नेता मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, जिससे जस्टिन ट्रूडो के शासन का अंत हो गया। नए प्रधानमंत्री ने अपनी कैबिनेट में भारतीय मूल की दो महिलाओं, अनीता आनंद और कमल खेड़ा को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

अनीता आनंद बनीं इनोवेशन मंत्री
58 साल की अनीता आनंद को इनोवेशन, विज्ञान और उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले ट्रूडो सरकार में वह रक्षा मंत्री और कोषाध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रह चुकी हैं। नोवा स्कोटिया में जन्मीं अनीता पहली बार 2019 में ओकविले से सांसद चुनी गई थीं। उनके माता-पिता भारतीय मूल के चिकित्सक थे — पिता तमिलनाडु से और मां पंजाब से थीं। अनीता पेशे से वकील और रिसर्चर हैं, और उन्होंने टोरंटो यूनिवर्सिटी में कानून पढ़ाया है।

कमल खेड़ा संभालेंगी स्वास्थ्य मंत्रालय
36 साल की कमल खेड़ा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। दिल्ली में जन्मीं कमल बचपन में ही परिवार के साथ कनाडा चली गई थीं। 2015 में वह पहली बार ब्रैम्पटन वेस्ट से सांसद चुनी गईं और सबसे युवा सांसदों में से एक बनीं। पॉलिटिक्स में आने से पहले कमल टोरंटो के सेंट जोसेफ हेल्थ सेंटर में नर्स थीं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने फ्रंटलाइन पर काम कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इन दोनों महिलाओं को अपनी टीम में शामिल कर बड़ा संदेश दिया है। अब ये दोनों मंत्री अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को संभालते हुए कनाडा के विकास में योगदान देंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019