Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bollywood actor Bharat Kapoor passes away: नहीं रहे 'चंद्रकांता' फेम बालीवुड एक्टर भरत कपूर, मुंबई के सायन अस्पताल में हुआ निधन

chandrakanta-fame-bollywood-actor-bharat-kapoor-passes-away-dies-at-sion-hospital-in-mumbai
X

chandrakanta-fame-bollywood-actor-bharat-kapoor-passes-away-dies-at-sion-hospital-in-mumbai

Bollywood actor Bharat Kapoor passes away: मुंंबई। फिल्म इंडस्ट्री के लेजेंडरी एक्टर भरत कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। मुंबई के सायन अस्पताल में सोमवार (27 अप्रैल) उनका निधन हुआ। देर परिवारवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। करीबी दोस्त अवतार गिल ये जानकारी दी। 30 अप्रैल को एक्टर की प्रेयर मीट रखी जाएगी।

Bollywood actor Bharat Kapoor passes away: बता दें भरत कपूर हिंदी सिनेमा का जाना माना चेहरा थे। 1970, 80 और 90 के दशक में भरत कपूर ने शानदार काम किया था। उन्होंने अपने 4 दशक के करियर में कई अहम किरदार निभाए थे। छोटा, सपोर्टिंग हो या विलेन का किरदार, हर रोल में वो छा जाते थे। उन्होंने 1972 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद से भरत कपूर ने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा था।

Bollywood actor Bharat Kapoor passes away: भरत कपूर ने नूरी, राम बलराम, लव स्टोरी, बाजार, गुलाम, आखिरी रास्ता, सत्यमेव जयते, स्वर्ग, खुदा गवाह, रंग, बरसात, साजन चले ससुराल जैसी फिल्मों में काम किया था। टीवी पर भी उन्होंने अपना दमखम दिखाया था। वो कैंपस, परंपरा, राहत, सांस, अमानत, भाग्यविधाता, कहानी चंद्रकांता की जैसे टीवी सीरियल्स में अपने शानदार अभियन की छाप छोड़ी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019