Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chandigarh IAS Personal Secretary Suicide: हरियाणा सिविल सचिवालय के आईएएस अधिकारी के स्पेशल सेक्रेटरी ने छठी मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर मौत, जांच शुरू

Asian News
Chandigarh IAS Personal Secretary Suicide
X

Chandigarh IAS Personal Secretary Suicide

Chandigarh IAS Personal Secretary Suicide: नई दिल्ली/चंडीगढ़: हरियाणा सिविल सचिवालय के आईएएस अधिकारी हितेश मीणा के निजी स्टाफ में शामिल 58 वर्षीय स्पेशल सेक्रेटरी गणेश दास अरोड़ा की बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने सचिवालय भवन की छठी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Chandigarh IAS Personal Secretary Suicide: बताया जा रहा है कि गणेश अरोड़ा आईएएस अधिकारी हितेश मीणा के कार्यालय में स्पेशल सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत थे। दोपहर करीब 12:45 बजे वे अपने कार्यालय से बाहर निकले और कुछ ही देर बाद नीचे गिरे हुए पाए गए। कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें सेक्टर-16 स्थित सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Chandigarh IAS Personal Secretary Suicide: सूत्रों के मुताबिक, वे पिछले कुछ समय से अपनी पोस्टिंग को लेकर मानसिक रूप से परेशान थे। यह भी सामने आया है कि इससे पहले कथित तौर पर उन्होंने ऊपरी मंजिलों से कूदने का प्रयास किया था, लेकिन सहकर्मियों ने समय रहते उन्हें रोक लिया था। ध्यान देने वाली बात यह है कि गणेश दास अरोड़ा इसी साल अक्टूबर में रिटायर होने वाले थे।

Chandigarh IAS Personal Secretary Suicide: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इन्क्वेस्ट कार्यवाही शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019