Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू...

Dev Verma
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू...
X

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू…

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल रहा है. दोनों टीमों के बीच ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के 7 खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ है.

Champions Trophy 2025 वाली टीम इंडिया के इन चार खिलाड़ियों का होगा डेब्यू,  पहली बार वनडे में चैंपियन बनने उतरेंगे जांबाज - Cricket - SportsTak-Hindi

Champions Trophy 2025: 7 खिलाड़ियों का ‘डेब्यू’
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी लगभग 8 साल के बाद खेली जा रही है. आखिरी बार ये टूर्नामेंट 2017 में हुआ था. ऐसे में टीम इंडिया के मौजूदा स्क्वॉड में काफी कम ऐसे खिलाड़ी है जो पहले चैंपियंस ट्रॉफी खेल चुके होंगे. शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और हर्षित राणा ये सभी वो खिलाड़ी हैं जिनका चैंपियंस ट्रॉफी में डेब्यू हुआ है. इनके अलावा, प्लेइंग 11 में शामिल रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा इससे पहले भी ये टूर्नामेंट खेल चुके हैं.

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव.

छवि


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019