Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बतौर ओपनर बना दिए सबसे तेज 9000 रन...

Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बतौर ओपनर बना दिए सबसे तेज 9000 रन...
X

Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बतौर ओपनर बना दिए सबसे तेज 9000 रन…

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में खाता खोलते ही रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर 9000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं।

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित शर्मा ने महज 181 पारियों में 9000 वनडे रन पूरे कर लिया, जो इस आंकड़े को सबसे तेज हासिल करने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 197 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

IND vs PAK: बतौर ओपनर Rohit Sharma ने पूरे किए 9000 वनडे रन, रच दिया नया  इतिहास

इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर 9000 रन पूरे करने की रेस में कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है:

सचिन तेंदुलकर – 197 पारियां
सौरव गांगुली – 231 पारियां
क्रिस गेल – 246 पारियां
एडम गिलक्रिस्ट – 253 पारियां
सनथ जयसूरिया – 268 पारियां

रोहित शर्मा ने साल 2013 में भारतीय टीम के लिए रेगुलर ओपनर के रूप में खेलना शुरू किया था, और तभी से वह इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। इस रिकॉर्ड को तोड़ना खास तौर पर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के समय में वनडे क्रिकेट में रन बनाना पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो चुका है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019