Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान ने फिर लिया पंगा, स्टेडियम में नहीं लगाया भारत का तिरंगा...

Dev Verma
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान ने फिर लिया पंगा, स्टेडियम में नहीं लगाया भारत का तिरंगा...
X

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान ने फिर लिया पंगा, स्टेडियम में नहीं लगाया भारत का तिरंगा…

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने वाला हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक बार फिर से नया विवाद शुरू हो गया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले कराची नेशनल स्टेडियम की छत पर भाग लेने वाले सभी टीमों का झंडा लगा हुआ है। लेकिन वहां भारत का झंडा नहीं लगा है। जिसके बाद से विवाद शुरू हो गया हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची नेशनल स्टेडियम, पाकिस्तान में खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। जहां भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होने वाला है ।

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचा हैं। इस टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जो कराची नेशनल स्टेडियम का है। इस वीडियो में कराची नेशनल स्टेडियम की छत पर चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले देशों का झंडा लगा हुआ है। जबकि भारत का तिरंगा गायब है।

सोशल मीडिया पर वीडियो के आने के बाद बहस छिड़ गई है। आखिर भारत का तिरंगा क्यों नहीं लगा है। कुछ लोग का कहना है कि भारत अपना मैच पाकिस्तान में नहीं खेलेगा, इसलिए भारत का झंडा नहीं लगा है। हालांकि अब देखना होगा कि क्या सच है।

Champions Trophy 2025: इस टूर्नामेंट को पाकिस्तान मेजबानी कर रहा है। मेजबान देश में भाग लेने वाले इस इवेंट में सभी देशों के झंडा लगाता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नियमों का उल्लंघन किया है। लेकिन पाकिस्तान ने ऐसा नहीं किया। बता दें कि राजनीतिक तनाव और सुरक्षा की चिंताओं के कारण भारत सरकार ने अपनी टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दिया। जिसके बाद यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तौर पर खेला जायेगा। पिछली बार 2017 में जब चैंपियंस ट्रॉफी हुआ था, तब पाकिस्तान ने ही जीत हासिल की थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019