Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Champions Trophy 2025: ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइज मनी का किया ऐलान....

Dev Verma
Champions Trophy 2025: ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइज मनी का किया ऐलान....
X

Champions Trophy 2025: ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइज मनी का किया ऐलान….

Champions Trophy 2025: दुबई/मुंबई: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है, जिसका फाइनल मैच 9 मार्च को होगा। आईसीसी ने इस इवेंट के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया है। इस बार यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत खेला जाएगा। मैच पाकिस्तान के तीन शहरों (लाहौर, रावलपिंडी, कराची) और दुबई में होंगे।

Champions Trophy 2025: टूर्नामेंट का उद्घाटन 19 फरवरी को कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश से खेलेगी।

Champions Trophy 2025: आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया है। विजेता टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 19.46 करोड़ रुपये) मिलेंगे। उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन डॉलर (लगभग 9.73 करोड़ रुपये) मिलेंगे। सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीमों को 560,000 डॉलर (लगभग 4.86 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी प्राइजमनी का हुआ ऐलान, विजेता-उपविजेता को  मिलेंगे इतने करोड़; निचले पायदान पर रहने वाली टीम भी होगी मालामाल | Jansatta

Champions Trophy 2025: ग्रुप स्टेज में मैच जीतने पर टीम को 1,40,000 डॉलर (1.22 करोड़ रुपये) मिलेंगे। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 3,50,000 डॉलर (3.04 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 1,40000 डॉलर (1.22 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अलावा, सभी आठ टीमों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 125,000 डॉलर (लगभग 1.09 करोड़ रुपये) की गारंटी दी जाएगी।

Champions Trophy 2025: आईसीसी इस टूर्नामेंट में कुल 6.9 मिलियन डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि बांटेगी, जो 2017 की तुलना में 53 प्रतिशत अधिक है। यह टूर्नामेंट क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए एक बड़ा उत्सव होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019