Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Champions Trophy 2025: विवाद के बाद कराची स्टेडियम में लहराया भारत का तिरंगा...

Dev Verma
Champions Trophy 2025: विवाद के बाद कराची स्टेडियम में लहराया भारत का तिरंगा...
X

Champions Trophy 2025: विवाद के बाद कराची स्टेडियम में लहराया भारत का तिरंगा…

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज अब से कुछ ही देर में होने वाला है, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले एक विवाद खड़ा हो गया है। कराची के स्टेडियम में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी देशों के राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए, लेकिन भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं था। हालांकि नियमानुसार, भारत के मैच दुबई में होने हैं, फिर भी कराची में भारत का झंडा लगना चाहिए था।

Champions Trophy 2025: सोशल मीडिया पर व्यापक आलोचना के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस भूल को सुधारते हुए कराची में भारतीय तिरंगा लगा दिया है। विवाद तब खड़ा हुआ जब एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सभी प्रतियोगी देशों के झंडे दिख रहे थे, लेकिन भारत का झंडा गायब था। इस वीडियो के सामने आने के बाद ही पाकिस्तान की आलोचना शुरू हुई। बाद में, सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिनमें कराची के स्टेडियम में भारतीय तिरंगा फहराया गया दिख रहा था।

Champions Trophy 2025: पाकिस्तानी फैंस ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जताई थी। पीसीबी ने इस विवाद को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि सिर्फ पाकिस्तान में खेलने वाले देशों के झंडे ही स्टेडियम में लगाए गए थे। एक पीसीबी सूत्र ने कहा कि चूँकि भारत पाकिस्तान में मैच नहीं खेल रहा है, इसलिए उनके झंडे की आवश्यकता नहीं थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019