Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chaitra Navratri 2024 Day 2 : नवरात्रि के दुसरे दिन होती हैं मां ब्रह्मचारिणी की पूजा...

Asian News
Chaitra Navratri 2024 Day 2
X

Chaitra Navratri 2024 Day 2

Chaitra Navratri 2024 Day 2 : चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन आज बुधवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जाती है।

मां का भोग
Chaitra Navratri 2024 Day 2 : आज के दिन मां को सफेद चीज का भोग लगाना चाहिए तथा इस दिन गुलाबी या सफेद रंग के ही कपड़े पहनने चाहिए।

मनोकामनाएं
नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रहमचारिणी की पूजा करने से जातक को आदि और व्याधि रोगों से मुक्ति प्राप्त होती है।

माता ब्रह्मचारिणी कथा
मां ब्रह्मचारिणी ने राजा हिमालय के घर जन्म लिया था। नारदजी की सलाह पर उन्होंने कठोर तप किया, जिससे वे भगवान महादेव को पति स्वरूप में प्राप्त कर सकें। कठोर तप के कारण उनका ब्रह्मचारिणी या तपश्चारिणी नाम पड़ा।

भगवान महादेव की आराधना के चलते उन्होंने 1000 वर्ष तक केवल फल-फूल खाए तथा 100 वर्ष तक शाक खाकर जीवित रहीं। कठोर तप से उनका शरीर क्षीण हो गया।

उनक तप देखकर सभी देवता, ऋषि-मुनि अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने बोला कि आपके जैसा तक कोई नहीं कर सकता है। आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगा। महादेव आपको पति स्वरूप में प्राप्त होंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019