Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chahal-Taniya Controversy : ‘क्यूट’ मैसेज से शुरू हुआ विवाद अब कोर्ट तक पहुंचा, युजवेंद्र चहल ने एक्ट्रेस तानिया चटर्जी पर मानहानि का किया केस

Chahal-Taniya Controversy
X

Chahal-Taniya Controversy

Chahal-Taniya Controversy : मुंबई: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी रूप ले चुका है। तानिया चटर्जी ने दावा किया है कि चहल ने उनके खिलाफ मानहानि (डिफेमेशन) का केस दर्ज कराया है।

Chahal-Taniya Controversy : विवाद की शुरुआत

मामला 2023 में चहल द्वारा तानिया को इंस्टाग्राम पर भेजे गए ‘क्यूट’ मैसेज से शुरू हुआ था। तानिया ने हाल ही में एक वीडियो में इस बातचीत का जिक्र किया, जिसके बाद पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तानिया के इस बयान के बाद युजवेंद्र चहल की तरफ से उन्हें वीडियो हटाने के लिए मैसेज भेजा गया, जिससे विवाद और बढ़ गया।

Chahal-Taniya Controversy : तानिया का दावा

एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने हाल में जारी एक वीडियो में खुलासा किया कि युजवेंद्र चहल ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। हालांकि, उन्होंने केस की राशि या अन्य डिटेल्स स्पष्ट नहीं कीं। तानिया ने यह भी कहा कि इस विवाद के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचा है।

Chahal-Taniya Controversy : सोशल मीडिया पर बहस

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस चल रही है। कुछ यूजर्स तानिया के पक्ष में तो कुछ चहल के समर्थन में राय रख रहे हैं। कई लोग इसे व्यक्तिगत बातचीत को सार्वजनिक करने का मुद्दा बता रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019