Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CGSOS Results 2025: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, यहां देखे परीक्षा परिणाम

Dev Verma
CGSOS Results 2025
X

CGSOS Results 2025

CGSOS Results 2025: रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने 2025 की हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को राज्य ओपन स्कूल के सचिव द्वारा औपचारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। इस साल 10वीं में कुल पास प्रतिशत 59.17% रहा, वहीं 12वीं में यह 69.73% दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

CGSOS Results 2025: परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या

  • 10वीं कक्षा:

    • पंजीकृत छात्र: 37,589

    • परीक्षा में शामिल हुए: 35,579

    • तकनीकी कारणों से परिणाम रुका: 10 विद्यार्थी

  • 12वीं कक्षा:

    • पंजीकृत छात्र: 43,898

    • परीक्षा में सम्मिलित: 42,137

    • लंबित परिणाम: 31 विद्यार्थी

CGSOS Results 2025: बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन

एक बार फिर बालिकाओं ने सफलता में बाजी मारी है:

  • 10वीं में:

    • बालिकाएं: 59.94% पास

    • बालक: 58.61% पास

  • 12वीं में:

    • बालिकाएं: 70.66% पास

    • बालक: 68.89% पास

CGSOS Results 2025: यहां देखें अपना रिजल्ट

विद्यार्थी नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं:


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019