Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CGPSC Scam Case Update : अब पूर्व IAS और IPS अधिकारी CBI के रडार पर

Uma Verma
CGPSC Scam Case Update : अब पूर्व IAS और IPS अधिकारी CBI के रडार पर
X

CGPSC Scam Case Update अब पूर्व IAS और IPS अधिकारी CBI के रडार पर

CGPSC Scam Case Update : रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच अब पूर्व IAS और IPS अधिकारियों की ओर बढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार, CBI जल्द ही पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, सेवानिवृत्त IPS अधिकारी के.एल. धुल, और कांग्रेस नेता सुधीर कटियार से पूछताछ कर सकती है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने अपने परिजनों और परिचितों को CGPSC परीक्षाओं में अनुचित लाभ पहुंचाया।

CBI वर्तमान में इन व्यक्तियों के बैंक लेनदेन और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। यदि जांच में ठोस सबूत मिलते हैं, तो इन अधिकारियों की गिरफ्तारी भी संभव है। इससे पहले, CBI ने CGPSC के पूर्व अध्यक्ष तमन सिंह सोनवानी और अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी।

यह मामला 2020 से 2022 के बीच आयोजित CGPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भाई-भतीजावाद से संबंधित है, जिसमें उच्च पदस्थ अधिकारियों पर अपने रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप हैं। CBI की इस जांच से राज्य में प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मची हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019