Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CGPSC Recruitment Scam: ED की सख्त कार्रवाई, पेपर सॉल्विंग का खुलासा, IAS दंपति पर समन की तलवार

Dev Verma
CGPSC Recruitment Scam
X

CGPSC Recruitment Scam

CGPSC Recruitment Scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री ने सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पहले पुलिस, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच चल रही थी, अब ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के ठोस सबूतों के आधार पर ECIR (Enforcement Case Information Report) दर्ज की है, जिससे इस घोटाले की गहराई और भी बढ़ गई है।

CGPSC Recruitment Scam: सीबीआई की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें बारनवापारा के एक रिसॉर्ट में चयनित अभ्यर्थियों को पांच दिन तक विशेष तैयारी कराने की सनसनीखेज जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि यह रिसॉर्ट स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक महिला IAS अधिकारी के पति का है, और अब ED ने इन दोनों को समन जारी करने की तैयारी की है।

CGPSC Recruitment Scam: यह घोटाला छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर सुर्खियों में बना हुआ है, और विभिन्न एजेंसियों द्वारा जांच के कारण मामले में नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। ED की कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि इस घोटाले की जड़ें और भी गहरी हो सकती हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019