Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Updates: मौसम ने फिर बदला रुख, 12 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें रायपुर का हाल

CG Weather Updates
X

CG Weather Updates

CG Weather Updates: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। रायपुर सहित कई जिलों में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है।

CG Weather Updates: 12 जिलों में हल्की बारिश की संभावना

आज रायपुर, दुर्ग, कोरबा, महासमुंद, बेमेतरा, जांजगीर, बलौदाबाजार, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोंडागांव और बीजापुर जैसे 12 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार को पेंड्रा, बलरामपुर और सरगुजा में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखी गई।

CG Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से आंधी और बारिश की स्थिति बनी है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। बादलों की मौजूदगी से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।

CG Weather Updates: बस्तर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। रायपुर में भी देर शाम तक मौसम में बदलाव के आसार हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019