Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला मिजाज: बारिश, ओलावृष्टि और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना

Asian News
CG Weather Update
X

CG Weather Update

CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ तापमान में बदलाव की चेतावनी दी है।

CG Weather Update: पिछले 24 घंटों का हाल
पिछले दिन बलौदाबाजार के कसडोल में ओले गिरे, जबकि देवभोग में 6 सेमी, कुटरू में 5 सेमी और नारायणपुर में 3 सेमी बारिश दर्ज हुई। दुर्ग में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम 20.2 डिग्री रहा।

CG Weather Update: मौसम बदलाव का कारण
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चार द्रोणिकाएं और एक चक्रीय चक्रवात मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। सिक्किम से ओडिशा, मध्य प्रदेश से पश्चिम बंगाल और कर्नाटक तक फैली द्रोणिकाएं बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का कारण बन रही हैं।

CG Weather Update: तापमान का अनुमान
अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, लेकिन बारिश के कारण अगले दो दिनों में 2 डिग्री की गिरावट संभव है। इसके बाद तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

CG Weather Update: रायपुर में आज का मौसम
रायपुर में 17 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। शाम को बादल छा सकते हैं।

CG Weather Update: अगले पांच दिनों का अलर्ट
उत्तर, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की-मध्यम बारिश, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का अलर्ट है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बीजापुर जैसे जिलों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019