Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, भारी बारिश और आंधी-तूफान की सम्भावना, दो दर्जन जिलों में IMD का अलर्ट

Asian News
CG Weather Update
X

CG Weather Update

CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और एक दर्जन से अधिक जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में मौसम का यह बदला मिजाज देखने मिलेगा।

CG Weather Update Today: मौसम विभाग का अलर्ट: इन जिलों में रहे सावधान
मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

वहीं, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम और मुंगेली जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। यह अलर्ट रविवार शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा।

chhattisgarh weather update

CG Weather Update Today: शनिवार को बारिश ने दी राहत, लेकिन बढ़ी परेशानी
शनिवार दोपहर के बाद से ही छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आसमान में घने बादल छाए और जमकर बारिश हुई। राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में हुई बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने लोगों को परेशान भी किया। कई जगहों पर जलभराव और यातायात बाधित होने की खबरें सामने आईं। रायपुर में दोपहर की तेज धूप के बाद शाम को बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया।

CG Weather Update Today: तापमान में गिरावट, लेकिन उतार-चढ़ाव जारी
मौसम में आए बदलाव के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। रविवार को रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव और महासमुंद में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। शनिवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और दुर्ग में न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। पेंड्रा में 35.5, अंबिकापुर में 36.2, जगदलपुर में 33.7 और दुर्ग में 38.6 डिग्री तापमान रहा। पिछले पखवाड़े रायपुर में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री तक पहुंच गया था, जो अब बारिश के कारण कम हुआ है।

CG Weather Update Today: मौसम बदलाव का कारण: दो सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में दो मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से गुजरात, महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी है। दूसरी पूर्वी-पश्चिमी द्रोणिका मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड से उत्तरी ओडिशा तक 1.5 किमी ऊपर फैली है। इनके प्रभाव से प्रदेश में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की घटनाएं हो रही हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019