Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update Today: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम, अगले पांच दिन आंधी-बारिश की संभावना, जानें रायपुर का हाल

Asian News
CG Weather Update
X

CG Weather Update

CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम पिछले कुछ दिनों से लगातार बदल रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, जबकि शाम को तेज हवाओं के साथ ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 13 मई को रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बलौदा बाजार और राजनांदगांव जैसे कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

CG Weather Update Today: अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर हल्की, तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, जिसके बाद तापमान स्थिर रहेगा।

CG Weather Update Today: रायपुर में आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। दिन का तापमान लगभग 42 डिग्री और रात का तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा।

CG Weather Update Today: मौसम बदलाव का कारण
मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम इस बदलाव का मुख्य कारण है। पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है, जो 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला है। साथ ही, बिहार से दक्षिण झारखंड तक एक द्रोणिका (ट्रफ) भी मौजूद है। इनके प्रभाव से प्रदेश में आंधी और बारिश की स्थिति बन रही है।

CG Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की संभावना
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द सक्रिय हो सकता है। अगले पांच दिनों में यह दक्षिण अरब सागर, मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और मध्य बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ सकता है, जिससे बारिश की गतिविधियां और बढ़ेंगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019