Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप, कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल

Asian News
CG Weather Update
X

CG Weather Update

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव में सर्वाधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है।


CG Weather Update: अगले 48 घंटों में 43 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। मध्य छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप सबसे अधिक रहेगा, जहां दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।


CG Weather Update: इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बालोद, जगदलपुर, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर और कोंडागांव जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों में तेज गर्मी के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश में मौसम का मिजाज दोहरा बना हुआ है, जहां एक ओर भीषण गर्मी का यलो अलर्ट है, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में बारिश की चेतावनी दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019