Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, और गिरेगा तापमान, अंबिकापुर में 13.3 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, और गिरेगा तापमान, अंबिकापुर में 13.3 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
X

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। सभी जिलों में तापमान गिरता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने तापमान में और गिरावट होने का अनुमान बताया है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठिठुरन

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 48 घंटों में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

CG Weather Update: अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

रायपुर में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य के सबसे ठंडे इलाके अंबिकापुर में पारा 6.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. दूसरी तरफ दुर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019