Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, तेज धुप से हलाकान राजधानीवासी, जानें आज का पूर्वानुमान

Asian News
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, तेज धुप से हलाकान राजधानीवासी, जानें आज का पूर्वानुमान
X

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, तेज धुप से हलाकान राजधानीवासी, जानें आज का पूर्वानुमान

CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के नवीनतम अपडेट के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। विशेष रूप से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में लू की स्थिति गंभीर हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

CG Weather Update: तापमान में इजाफे का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। मध्य छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में लू का प्रकोप और तेज होने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों ने 23 से 25 अप्रैल तक मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी लू की चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटों में रायपुर में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

CG Weather Update: मौसम बदलाव के पीछे का कारण

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके साथ ही, उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पूर्वी बांग्लादेश तक फैली पूर्व-पश्चिम द्रोणिका और उत्तर छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक फैली उत्तर-दक्षिण द्रोणिका मौसम को प्रभावित कर रही है। इनके प्रभाव से प्रदेश में शुष्क मौसम बना रहेगा और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि होगी।

CG Weather Update: कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। भानपुरी में 2 सेमी और तोकापाल में 1 सेमी बारिश हुई। हालांकि, 22 अप्रैल को प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। रायपुर में आज दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम को आंशिक बादल छा सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

CG Weather Update: अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान

अगले चार दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। मध्य छत्तीसगढ़ में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने और नियमित मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।

CG Weather Update: राजधानी रायपुर का पूर्वानुमान
22 अप्रैल को रायपुर में मौसम साफ रहेगा.अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019