Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: प्रदेश में प्री-मानसून की हलचल बढ़ी, ठंडी हवाओं और बारिश से रायपुर में राहत

Asian News
CG Weather Update
X

CG Weather Update

CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। कुछ दिन पहले तक झुलसाने वाली गर्मी के बाद अब बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी है। शुक्रवार सुबह से राजधानी रायपुर में आसमान पर बादल छाए हैं, जिससे गर्मी से निजात मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। खासकर बस्तर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

CG Weather Update: मौसमी सिस्टम का असर
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिम बंगाल और सिक्किम से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक फैला एक मौसमी सिस्टम (द्रोणिका) सक्रिय है। यह सिस्टम 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक प्रभावी है, जिसके चलते बादल, बारिश और तेज हवाएं देखी जा रही हैं।

CG Weather Update: तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में अगले तीन घंटों में तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा), गरज-चमक और बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

CG Weather Update: येलो अलर्ट वाले जिले
बस्तर, कांकेर, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और अन्य कुछ जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और बारिश हो सकती है। इनके लिए येलो अलर्ट जारी है।

CG Weather Update: तापमान का हाल
पिछले 24 घंटों में रायपुर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जगदलपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई।

CG Weather Update: रायपुर का पूर्वानुमान
शुक्रवार को रायपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तापमान अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019