Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की सम्भावना, 5 दिनों का अलर्ट जारी

Asian News
CG Weather Update
X

CG Weather Update

CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का रंग ढंग हर दिन बदल रहा है। कहीं बारिश की फुहारें तो कहीं तपती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। राजधानी रायपुर में शनिवार रात जोरदार बारिश हुई। रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को खुशनुमा बनाया, लेकिन शाम होते ही गर्मी ने फिर जोर पकड़ लिया। मौसम विभाग ने बताया कि आज सोमवार को कई जिलों में मौसम बदलेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। अगले पांच दिनों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

CG Weather Update: प्रदेश में मौसम का मिजाज
रविवार को रायपुर, बिलासपुर, कवर्धा, जगदलपुर, तिल्दा, धमधा, राजिम और नवापारा में सुबह बादल छाए रहे। हल्की बारिश ने उमस से थोड़ी राहत दी। इस दौरान दुर्ग में सबसे ज्यादा 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जबकि जगदलपुर में सबसे कम 23.9 डिग्री रहा। सोमवार को रायपुर में हल्के बादल, गरज-चमक और बौछारों की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

CG Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए बारिश, तेज हवा और आंधी का अलर्ट जारी किया है। रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर और दंतेवाड़ा में आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की आशंका है। कुछ जगहों पर हवा 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है, तो कहीं 50-60 किमी प्रति घंटा तक। बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, धमतरी और गरियाबंद के लिए ऑरेंज अलर्ट है। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के लिए यलो अलERT जारी किया गया है।

CG Weather Update: जिलों का तापमान
दुर्ग: अधिकतम 41.2 डिग्री, न्यूनतम 24.2 डिग्री
अंबिकापुर: अधिकतम 38.5 डिग्री, न्यूनतम 26.4 डिग्री
जगदलपुर: अधिकतम 35.7 डिग्री, न्यूनतम 23.9 डिग्री
पेंड्रारोड: अधिकतम 37.6 डिग्री, न्यूनतम 25.4 डिग्री
बिलासपुर: अधिकतम 36.4 डिग्री, न्यूनतम 29.0 डिग्री
रायपुर: अधिकतम 35.3 डिग्री, न्यूनतम 25.2 डिग्री

CG Weather Update: नवतपा और स्वास्थ्य सलाह
25 मई से नवतपा शुरू होगा, जिसमें नौ दिन तक तीव्र गर्मी पड़ने के आसार हैं। सभी जिलों के लिए स्वास्थ्य सलाह जारी की गई है। लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने, खूब पानी पीने और ठंडी चीजें खाने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने और तैयारियां करने को कहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019