Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल
X

CG Weather Update

CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर से सक्रियता दिखाई है। तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के पास बने अवदाब के साथ-साथ मानसून द्रोणिका और ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से आज, 26 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। अगले 48 घंटों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन 28 जुलाई से इसकी तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है।

CG Weather Update: पिछले 24 घंटों में रघुनाथनगर, सुकमा, बरपाली और मुकडेगा में 15 सेमी तक बारिश दर्ज की गई, जबकि धरमजयगढ़, दंतेवाड़ा और जांजगीर जैसे क्षेत्रों में 10 से 12 सेमी वर्षा हुई। दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

CG Weather Update: रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, जशपुर, गरियाबंद, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी है, जहां 30-40 किमी/घंटा की हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर और धमतरी में येलो अलर्ट के तहत मध्यम बारिश की संभावना है।

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, अवदाब पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में झारखंड की ओर बढ़ रहा है। अरब सागर से छत्तीसगढ़ तक फैली द्रोणिका और उत्तर छत्तीसगढ़ में सक्रिय चक्रीय चक्रवात के कारण नमी युक्त हवाएं बारिश को बढ़ावा दे रही हैं। रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019