Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें रायपुर के मौसम का हाल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें रायपुर के मौसम का हाल
X

CG Weather News: Monsoon weakens, humidity rises in Chhattisgarh; possibility of heavy rain again starting today.

CG Weather Update: रायपुर। Heavy rain alert for Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में तीन दिन के ब्रेक के बाद मानसून फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट भी है।

CG Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक आज (9 जुलाई) बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे ेमं रायपुर 32 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

CG Weather Update: प्रदेश में अब तक 17% कम बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी भी सामान्य से पीछे चल रही है। 1 जून से 8 जुलाई तक प्रदेश में औसतन 239.2 मिमी (9.4 इंच) बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 286.7 मिमी (11.2 इंच) होनी चाहिए थी। यानी पूरे प्रदेश में अब तक 17% कम बारिश दर्ज की गई है।

CG Weather Update: सारंगढ़-बिलाईगढ़ सबसे ज्यादा बारिश

हालांकि कई जिलों में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हुई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ सबसे अधिक भीगा है, जहां 450.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यह सामान्य से 84% अधिक है। इसके अलावा दंतेवाड़ा (356.4 मिमी), मुंगेली (324 मिमी), सक्ती (318.2 मिमी), महासमुंद (309.2 मिमी), रायपुर (297 मिमी) और जांजगीर-चांपा (293.3 मिमी) में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

CG Weather Update: सरगुजा में सबसे कम बरसा पानी

सरगुजा में सबसे कम 144.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 53% कम है। इसके अलावा कांकेर (48% कम), जशपुर (43% कम), कोरिया (36% कम), गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (32% कम), मोहला-मानपुर-चौकी (31% कम), कोंडागांव (30% कम), बेमेतरा (29% कम), सुकमा (27% कम) और सूरजपुर (26% कम) में भी सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019