Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी गर्मी, रायपुर में तापमान सबसे ज्यादा, इन जिलों में बारिश का अनुमान

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी गर्मी, रायपुर में तापमान सबसे ज्यादा, इन जिलों में बारिश का अनुमान
X

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। पिछले 24 घंटे में राजधानी रायपुर पूरे प्रदेश में सबसे अधिक तापमान वाला शहर बन गया है।मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह प्रदेश के लिए काफी गर्म रहने वाला है। तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस (4 to 5°C) तक अधिक दर्ज होने की संभावना जताई गई है।

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार आज और कल रायपुर, बस्तर और आस-पास के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इस बारिश के पीछे स्थानीय स्तर पर बादलों की गतिविधि और वायुमंडलीय नमी को वजह माना जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके बाद प्रदेश में फिर से तेज धूप और गर्म हवाएं चलेंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019