Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, तीन दिन तक चढ़ेगा पारा, 2 मार्च तक बूंदाबांदी के आसार

CG Weather Update
X

CG Weather Update

CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब मौसम पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है। ठंड लगभग खत्म हो चुकी है और दिन के समय गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, जिससे दोपहर में गर्मी ज्यादा महसूस की जाएगी। हालांकि न्यूनतम तापमान में अगले सात दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, इसलिए सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रह सकती है।

CG Weather Update: बीते 24 घंटों में प्रदेश में मौसम ज्यादातर शुष्क रहा। केवल एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि अधिकांश इलाकों में आसमान साफ रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

CG Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी तमिलनाडु से मध्य महाराष्ट्र तक एक निम्न दबाव रेखा बनी हुई है, लेकिन फिलहाल इसका प्रदेश के मौसम पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिसके प्रभाव से 1 से 2 मार्च के बीच एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में 26 फरवरी को आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। कुल मिलाकर प्रदेश में अब गर्मी धीरे-धीरे दस्तक दे रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019