Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: राजधानी में भीषण गर्मी का कहर, बस्तर संभाग में बारिश की संभावना, जानें अपने जिले का हाल

Asian News
CG Weather Update
X

CG Weather Update

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। मौसम साफ होते ही प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को राजधानी रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, अंबिकापुर 17.4 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

CG Weather Update: राजधानी में चढ़ा पारा, बढ़ी तपन
मौसम विभाग रायपुर के अनुसार, आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को यहां तापमान में एक ही दिन में 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को चुभती धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। रातों में भी गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है।

बस्तर संभाग में चार दिन राहत की उम्मीद
बस्तर संभाग के जिलों में मौसम कुछ राहत दे सकता है। मौसम विभाग ने 7 से 10 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है। 7 अप्रैल को बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि 8 और 9 अप्रैल को कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

CG Weather Update: हीटवेव का खतरा बरकरार
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह काफी गर्म रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रह सकता है। यदि तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचता है, तो हीटवेव की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में लू चलने की आशंका भी जताई है।

प्रमुख शहरों का तापमान विवरण:
रायपुर: अधिकतम 40°C, न्यूनतम 24-26°C

बिलासपुर: अधिकतम 39.7°C, न्यूनतम 22.9°C

अंबिकापुर: अधिकतम 36.5°C, न्यूनतम 17.4°C (प्रदेश का सबसे ठंडा शहर)

दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर: आगामी दिनों में हल्की बारिश की संभावना

CG Weather Update: मौसम प्रणाली का हल्का असर
प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में द्रोणिका और ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण मौसम में बदलाव दिख रहा है, लेकिन इसका प्रभाव सीमित रहेगा। सोमवार को बस्तर संभाग में इसका आंशिक असर देखने को मिल सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019