CG Weather Update
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड अब पूरी तरह से विदा ले रही है। राज्य में न्यूनतम तापमान में लगातार 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक कोई बारिश नहीं होगी और न ही तापमान में गिरावट आएगी। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास स्थिर रहने की संभावना है।
CG Weather: राजधानी रायपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हल्की धुंध छाई रहती है, लेकिन दिन चढ़ते ही तेज धूप निकल आती है और गर्मी महसूस होने लगती है। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.3 डिग्री दर्ज हुआ, जहां सुबह हल्की ठंडक है, पर दोपहर तक गर्मी बढ़ जाती है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर, बस्तर संभाग के जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।
CG Weather: सुरगुजा संभाग में सुबह कोहरा छाया रहा। फरवरी का पहला सप्ताह ठंडा गुजरा, लेकिन दूसरे सप्ताह से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक फरवरी में औसत अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 16.9 डिग्री रहता है। पूरे महीने में औसतन सिर्फ 1-2 दिन हल्की बारिश होती है। पिछले दिनों कड़ाके की ठंड से बच्चों पर बुरा असर पड़ा। रायपुर के अस्पतालों में एक महीने में हाइपोथर्मिया के 400 से ज्यादा मामले सामने आए। नवजात शिशुओं में यह खतरा ज्यादा है।
CG Weather: रायपुर में अब तक की सबसे ज्यादा ठंड 9 फरवरी 1893 को पड़ी थी (5 डिग्री) और सबसे गर्म दिन 28 फरवरी 2009 रहा (38 डिग्री)। फिलहाल मौसम स्थिर है, लेकिन दिन में अच्छी धूप और रात में बढ़ता न्यूनतम तापमान गर्मी की शुरुआत बता रहा है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


