Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिविटी का असर, 20 जिलों में यलो अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश

CG Weather Update
X

CG Weather Update

CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रवेश कर लिया है, जिसके असर से अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसमी बदलाव देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग ने रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग सहित 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। बस्तर संभाग में भारी बारिश की आशंका है, जबकि मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी दी गई है।

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में मानसून बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा, जिसका प्रभाव सबसे पहले बस्तर और दक्षिणी जिलों में दिखेगा। बढ़ती नमी और कम हवा के दबाव के कारण गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। बीजापुर, सुकमा, मोहला-मानपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम और खैरागढ़ में भारी वर्षा हो सकती है। कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बलरामपुर और बस्तर में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सुरजपुर, सरगुजा, जशपुर, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही और मुंगेली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

CG Weather Update: रायपुर और दुर्ग में तेज अंधड़ और बौछारों की संभावना है। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन बारिश और अंधड़ से तापमान में 3-4 डिग्री की कमी आ सकती है। बिजली गिरने की चेतावनी के चलते किसानों को सतर्क रहने को कहा गया है।

CG Weather Update: मई में छत्तीसगढ़ में बारिश और अंधड़ आम हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मई में मौसमी सिस्टम के कारण ऐसी स्थिति बनती है। वर्ष 2021 में रायपुर में मई में 93.2 मिमी बारिश दर्ज हुई थी।

CG Weather Update: किसानों को खेतों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। गरज-चमक या तेज हवाओं में सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें। 23 मई के बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019