Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज से ठंड बढ़ेगी,रात को पारा 2-3 डिग्री तक गिरेगा, जानें रायपुर के मौसम का हाल

Asian News
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज से ठंड बढ़ेगी,रात को पारा 2-3 डिग्री तक गिरेगा, जानें रायपुर के मौसम का हाल
X

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज से ठंड बढ़ेगी,रात को पारा 2-3 डिग्री तक गिरेगा, जानें रायपुर के मौसम का हाल

CG Weather Update: रायपुर। बंगाल की खड़ी से उठे चक्रवात मोंथा के असर के खत्म होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां लगभग थम गई हैं। कुछेक जगहों पर हल्की बूंदाबांदी को छोड़कर अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा है।

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में शुष्क और ठंडी हवा का प्रभाव बढ़ेगा। बारिश की गतिविधियां थमने से रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। रविवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापामान 23 डिग्री रहा।

CG Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि समुद्र से आने वाली नम हवा का असर अब खत्म हो रहा है, जबकि उत्तर-पूर्व से शुष्क हवा आने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है।

CG Weather Update: अक्टूबर में अब तक 59 फीसदी ज्यादा बारिश

छत्तीसगढ़ से मानसून 15 अक्टूबर तक लौट गया। मानसून सीजन 30 सितंबर को ही खत्म माना जाता है। इसलिए अक्टूबर में होने वाली बारिश को मौसम विभाग सालाना वर्षा के रूप में रिकॉर्ड करता है। इस साल अब तक 1 से 26 अक्टूबर तक 89.4 मिमी पानी गिर चुका है। ये औसत से 59 फीसदी ज्यादा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019