Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर, इस जिले में सभी स्कूलों छुट्टी, DEO ने जारी किया आदेश

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर, इस जिले में सभी स्कूलों छुट्टी, DEO ने जारी किया आदेश
X

Cold wave in Chhattisgarh: बलरामपुर। CG School Closed: छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में ठंड ने अचानक तीखा रूप ले लिया है। लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले में विद्यार्थियों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

Cold wave in Chhattisgarh: 12वीं तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार बलरामपुर जिले में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे। यह आदेश केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी स्कूलों पर भी समान रूप से लागू होगा। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि किसी भी श्रेणी का स्कूल इस आदेश से बाहर नहीं रखा गया है।

Cold wave in Chhattisgarh: प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी आयोजित

हालांकि स्कूलों में अवकाश रहेगा, लेकिन 10वीं और 12वीं की चल रही प्रैक्टिकल परीक्षाओं पर इस आदेश का कोई असर नहीं पड़ेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सभी शिक्षक और विद्यालय कर्मियों को स्कूल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019