Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: शीतलहर से सरगुजा में कंपकंपी, मैनपाट का पारा 1 डिग्री पर पहुंचा, 24 घंटे में 5 डिग्री तक लुढ़का पारा

CG Weather Update: शीतलहर से सरगुजा में कंपकंपी, मैनपाट का पारा 1 डिग्री पर पहुंचा, 24 घंटे में 5 डिग्री तक लुढ़का पारा
X

CG Weather Update: अम्बिकापुर। उत्तर भारत में सक्रिय रहा पछुआ विक्षोभ कमजोर पड़ते ही एक बार फिर पश्चिमोत्तर की शीतलहर ने शहर सहित पूरे सरगुजा संभाग को अपनी चपेट में ले लिया है। रविवार शाम से लगातार चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना जताई है।

CG Weather Update: पिछले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही के कारण ठंड से कुछ राहत थी। रविवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 9.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन विक्षोभ का असर खत्म होते ही पश्चिमोत्तर की सर्द हवाओं के साथ घना कोहरा छाने लगा है। आज मंगलवार को भी ठंडी हवाओं का दौर जारी है, जिससे ठंड अचानक बढ़ गई है।

CG Weather Update: पठारी क्षेत्रों में पाला, मैनपाट का पारा 1 डिग्री

शीतलहर का सबसे ज्यादा असर पठारी इलाकों में देखा जा रहा है। मैनपाट में तापमान गिरकर 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में मैनपाट स्थित आलू अनुसंधान केंद्र में इस वर्ष पहली बार न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में तेज गिरावट के कारण घास के मैदानों में पाला जम गया, जिससे सफेद चादर बिछी नजर आई। सामरी पाट और लहसून पाट क्षेत्र में भी पाले का व्यापक असर देखा गया।

CG Weather Update: 24 घंटे में 5 डिग्री तक लुढ़का पारा

पश्चिमोत्तर की सर्द हवाओं के कारण चालू सत्र में पहली बार 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले इतनी अधिक गिरावट नहीं देखी गई थी। तापमान में अचानक आई गिरावट के चलते पूरा सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में आ गया है।

मौसम विज्ञानी के अनुसार रविवार शाम से लगातार पश्चिमोत्तर की ठंडी हवाएं क्षेत्र में पहुंच रही हैं, जिसके चलते तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आगामी तीन दिनों तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है और शीतलहर का असर जारी रह सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019