Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather Update: मौसम के मिजाज में बदलाव, तापमान में और इजाफे की संभावना, जानें आज का हाल

Asian News
CG Weather Update : ठंड का असर हुआ कम, चुभने लगी धूप.....
X

CG Weather Update : ठंड का असर हुआ कम, चुभने लगी धूप…..

CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजनांदगांव में सर्वाधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, बलरामपुर-रामानुजगंज में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सबसे कम था।

अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और तेज होगी। राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 13 मार्च को कुछ जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं।

CG Weather Update: रायपुर में साफ रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में 11 मार्च को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इराक और पश्चिमी ईरान के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी विक्षोभ के रूप में प्रभाव डाल रहा है। यह 3.1 से 9.6 किमी की ऊंचाई पर स्थित है और इसके असर से तापमान में वृद्धि होगी। प्रदेश के सभी संभागों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। बस्तर में अधिकतम 35-37 डिग्री, सरगुजा में 33-35 डिग्री और दुर्ग में 36-38 डिग्री तापमान रह सकता है। लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019