CG Weather News: Yellow alert issued in these districts of Chhattisgarh, storm winds will blow at a speed of 60 km.
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी के बीच अब प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने रायगढ़ और महासमुंद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
CG Weather News : मौसम विभाग के अनुसार दोनों जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
CG Weather News : मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले पांच दिनों तक प्रदेशभर में बादल छाए रहने और मेघगर्जन की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि 11 मई के बाद गरज-चमक की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। फिलहाल अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
CG Weather News : राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा-
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया है, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रायपुर में 39.4, सुकमा में 38.8, बेमेतरा में 38.2, बिलासपुर में 37.4 और जगदलपुर में 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
CG Weather News : गर्मी और बारिश का डबल असर-
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल गर्मी और प्री-मानसून गतिविधियां एक साथ असर दिखा रही हैं। यही वजह है कि दिन में उमस और गर्मी बढ़ रही है, जबकि शाम के समय अचानक मौसम बदलने की स्थिति बन रही है।

