Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम ने लिया यू-टर्न, गर्मी ने दिखाया तीखा तेवर, रायपुर में तापमान 40 डिग्री के पार...

Heat Wave in CG: छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे प्रदेश के इन जिलों में लू चलने की संभावना...
X

Heat Wave in CG: छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे प्रदेश के इन जिलों में लू चलने की संभावना…

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है और गर्मी ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं बिलासपुर और राजनांदगांव जैसे शहरों में भी गर्मी ने लोगों को हलाकान करना शुरू कर दिया है।

CG Weather News : बता दें कि पिछले दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजनांदगांव सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दूसरी तरफ, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ठंडा इलाका बना रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है, जिसके चलते गर्मी से निजात की उम्मीदें धूमिल होती नजर आ रही हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने और जरूरी सावधानियां रखने की अपील की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019